तेलंगाना सरकार ने राज्य में मानवरहित हवाई प्रणाली विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए जेएसडब्ल्यू डिफेंस की सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू यूएवी लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। विश्व आर्थिक मंच दावोस (स्विट्जरलैंड) के मौके पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
JSW UAV, अमेरिका की एक प्रमुख रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी के सहयोग से, इस परियोजना को शुरू करने के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में बुधवार को यहां कहा गया कि यह परियोजना 200 से अधिक उच्च मूल्य वाली नौकरियां पैदा करेगी।